Home Accident कोटखाई में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों...

कोटखाई में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की माैत, तीन घायल

335
0
शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की माैत होने की सूचना है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की माैत होने की सूचना है।  जानकारी के अनुसार कोटखाई रामनगर के खोला कैंची के पास पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में  चार लोगों की माैत हो गई और तीन घायल हैं।

मृतकों में तीन नेपाली मूल के व्यक्ति शामिल हैं। एक मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र बालक राम निवासी खोला गांव के रूप में हुई है। हादसे के दाैरान गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने की पुलिस माैके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here