Home Himachal News जलवायु परिवर्तन पर हिमाचल की बड़ी पहल, आज जारी होगी आकलन रिपोर्ट;...

जलवायु परिवर्तन पर हिमाचल की बड़ी पहल, आज जारी होगी आकलन रिपोर्ट; CM सुक्खू करेंगे विमोचन

42
0
मंगलवार को प्रदेश सचिवालय में पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और गैर-सीओ टू उत्सर्जन पर वैज्ञानिक मूल्यांकन रिपोर्ट का विमोचन करेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली से लौटने के बाद मंगलवार को प्रदेश सचिवालय में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गैर-सीओ टू उत्सर्जन पर वैज्ञानिक मूल्यांकन रिपोर्ट का विमोचन करेंगे। विभाग के निदेशक डीसी राणा ने बताया कि आईजीएसडी के अध्यक्ष डॉ. डुर्वुड जेल्के और डॉ. निमिष सिंह प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम-सीसीएसी की प्रमुख मार्टिना ओट्टो बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगी। इस मौके पर जैव-संसाधन आधारित उद्योगों से संबंधित एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here