Home Himachal News पुलिस के 18 जवान वित्त एवं लेखा परीक्षा में सफल, सेक्शन ऑफिसर...

पुलिस के 18 जवान वित्त एवं लेखा परीक्षा में सफल, सेक्शन ऑफिसर बने

252
0
प्रदेश पुलिस विभाग के 18 जवानों ने वित्त एवं लेखा परीक्षा में सफलता हासिल कर सेक्शन ऑफिसर पद पर जगह बनाई है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के 18 जवानों ने वित्त एवं लेखा परीक्षा में सफलता हासिल कर सेक्शन ऑफिसर पद पर जगह बनाई है। इनमें 6 महिला और 12 पुरुष कर्मी शामिल हैं। चयनित कर्मियों का नौ माह का प्रशिक्षण हिमाचल प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (हिप्पा), फेयरलॉन शिमला में होगा। इसके बाद होने वाली दो परीक्षाओं की मेरिट के आधार पर उन्हें विभागों में तैनाती दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा, प्रदेश के वित्तीय प्रशासन की महत्वपूर्ण इकाई है। इसमें चयनित सेक्शन ऑफिसर सरकारी विभागों में वित्तीय प्रबंधन, लेखा और बजट प्रबंधन का कार्य संभालते हैं।

एसडीआरएफ : लेडी हेड कांस्टेबल गायत्री देवी, कांस्टेबल अनिल कुमार
पुलिस मुख्यालय : हेड कांस्टेबल रितेश कुमार
बद्दी : कांस्टेबल अमन प्रीत सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार
तृतीय आईआरबीएन पंडोह : लांस कांस्टेबल दमिनी, कांस्टेबल शीतल गुलरिया, कांस्टेबल भानु प्रताप ठाकुर, कांस्टेबल शिव कुमार
पांचवीं आईआरबीएन बस्सी : लांस कांस्टेबल रजनी सैणी, कांस्टेबल मीनाक्षी राणा
जिला किन्नौर : लांस कांस्टेबल प्रियंका, कांस्टेबल दीपक बेतान
साइबर पुलिस स्टेशन मंडी : कांस्टेबल हिमांशु कश्यप
चतुर्थ आईआरबीएन जंगलबेरी : कांस्टेबल सौरभ शर्मा
हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस (पहली बटालियन) : लांस कांस्टेबल पूजा शर्मा, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अमित ठाकुर

यह उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। हमें विश्वास है कि चयनित पुलिस कर्मी नई जिम्मेदारियों में भी ईमानदारी और दक्षता से कार्य करेंगे। -अशोक तिवारी, पुलिस महानिदेशक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here