Home Himachal News  कनाडा में हुआ कुल्लू दशहरा का भव्य आयोजन, वीडियो संदेश के माध्यम...

 कनाडा में हुआ कुल्लू दशहरा का भव्य आयोजन, वीडियो संदेश के माध्यम से सीएम सुक्खू ने दीं शुभकामनाएं

292
0
कार्यक्रम की मेजबानी सांसद मैरी-फ्रांस लालोंडे ने की। कार्यक्रम का इसका आयोजन हिमाचली प्रवासी वैश्विक संघ (एचपीजीए) ने किया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा स्थित ऐतिहासिक पार्लियामेंट हिल में आयोजित कुल्लू दशहरा के भव्य आयोजन के लिए एक विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम की मेजबानी सांसद मैरी-फ्रांस लालोंडे ने की। कार्यक्रम का इसका आयोजन हिमाचली प्रवासी वैश्विक संघ (एचपीजीए) ने किया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर हिमाचल की समृद्ध संस्कृति के जीवंत रंग पूरी तरह से निखर कर सामने आएंगे, जो विदेश में रहते हुए भी घर जैसा एहसास प्रदान करेंगे। विदेशों में रहने वाले सभी हिमाचली हमारे राज्य के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं। सीएम ने कनाडा में रहने वाले सभी लोगों को हिमाचल प्रदेश आने और यहां निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया।

समारोह में हिमाचल प्रदेश की विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विश्व प्रसिद्ध हिमाचली लोक नृत्य नाटी, पारंपरिक रामलीला प्रदर्शन और सभी अतिथियों को प्रामाणिक हिमाचली धाम परोसा गया। इस कार्यक्रम में 35 से अधिक क्षेत्रीय सामुदायिक संगठनों ने भाग लिया, जो हिमाचली प्रवासियों की एकता और सांस्कृतिक गौरव को दर्शाता है। एचपीजीए की ओर से, सहसंस्थापक भाग्य चंद्र, अरुण चौहान और विवेक नजर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रेरक संदेश और वैश्विक मंच पर हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने में निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर, कनाडा में भारत के उप उच्चायुक्त, वरिष्ठ राजनयिक, सामुदायिक नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here