Home Himachal News रेणुका और हरलीन की हुई रिलीज, अब महिला प्रीमियर लीग के मेगा...

रेणुका और हरलीन की हुई रिलीज, अब महिला प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन पर टिकी निगाहें

220
0
अब इन क्रिकेटरों की नजर फिर ऑक्शन पर रहेगी। महिला प्रीमियर लीग के लिए 27 नवंबर को मेगा ऑक्शन होने जा रही है। रेणुका सिंह ठाकुर, हरलीन देओल, तनुजा कंवर पर अब दूसरी फ्रेंचाइजी की नजर रहेगी।

महिला प्रीमियर लीग-2026 के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इसमें हिमाचल की तीन क्रिकेटरों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है। अब इन क्रिकेटरों की नजर फिर ऑक्शन पर रहेगी। महिला प्रीमियर लीग के लिए 27 नवंबर को मेगा ऑक्शन होने जा रही है। रेणुका सिंह ठाकुर, हरलीन देओल, तनुजा कंवर पर अब दूसरी फ्रेंचाइजी की नजर रहेगी। पिछली बार हिमाचल की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, यह किसी हिमाचली महिला खिलाड़ी के लिए अब तक की सबसे बड़ी खरीद है।

उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये था, जबकि बोली बेस प्राइज से तीन गुना बढ़ी। 2023 के ऑक्शन में शिमला की विकेटकीपर बल्लेबाज सुषमा वर्मा को 60 लाख और ठियोग की तनुजा कंवर को गुजरात ने 50 लाख रुपये में खरीदा। दोनों का बेस प्राइज 30-30 लाख रुपये था। इसी ऑक्शन में हरलीन देओल को भी गुजरात फ्रैंचाइजी ने 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि 27 नवंबर को महिला प्रीमियर लीग की मेगा ऑक्शन होने वाली है। उम्मीद है कि इस बार सूबे की ओर खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी अपनी टीम का हिस्सा बनाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here