Home Himachal News हिमाचल में सनसनी—ऊना के सिंगी गांव में गोलीबारी, कांग्रेस युवा नेता की...

हिमाचल में सनसनी—ऊना के सिंगी गांव में गोलीबारी, कांग्रेस युवा नेता की हत्या

145
0
ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते लाल सिंगी गांव के एक निजी होटल के बाहर बुधवार देर रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते लाल सिंगी गांव के एक निजी होटल के बाहर बुधवार देर रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान युवा कांग्रेस नेता आशु पुरी निवासी संतोषगढ़ के तौर पर हुई। इस वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होटल रायजादा में बुधवार रात को एक बर्थडे पार्टी में आशु पूरी और अन्य युवा इकट्ठा हुए थे। पार्टी में बाद आधी रात को केक काटने के लिए सभी युवा होटल के बाहर पार्किंग में पहुंचे। इसी दौरान आशु पूरी का किसी बात को लेकर परविंदर निवासी मराला फतेहपुर व परमिंदर पुत्र जरनेल सिंह गांव बिनेवाल, गुरजीत सिंह मान प्रधान मराला उधयपुर के साथ विवाद हो गया।  विवाद इतना बढ़ गया की परमिंदर ने आशु पर गोली चला दी।

वारदात में आशु की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आशु के साथियों के गोली मारने वाले परमिंदर और उसके साथियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में परमिंदर और गुरजीत मान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा गया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here