Home Himachal News शिमला में युवा कांग्रेस का हल्ला—वोट चोरी आरोप पर रैली निकाली, राजभवन...

शिमला में युवा कांग्रेस का हल्ला—वोट चोरी आरोप पर रैली निकाली, राजभवन के बाहर तनाव

151
0
युवा कांग्रेस की ओर से गुरुवार दोपहर को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से राजभवन तक वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत रैली निकाली।

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से गुरुवार दोपहर को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से राजभवन तक वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत रैली निकाली। इस दाैरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रर्दशन किया। राजभवन पहुंचने पर प्रदर्शन उग्र हो गया।

इस दाैरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। युकां कार्यकर्ताओं को राजभवन में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दाैरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं राज्य प्रभारी शेष नारायण ओझा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here