Home Himachal News निजी कॉलेज के विद्यार्थी सहित दो युवकों से हमीरपुर बस स्टैंड में 105.23...

निजी कॉलेज के विद्यार्थी सहित दो युवकों से हमीरपुर बस स्टैंड में 105.23 ग्राम चिट्टा बरामद

157
0
हमीरपुर बसस्टैंड में सदर थाना पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने होशियारपुर से चिट्टा लेकर पहुंचे दो युवकों से बस से उतरते ही 105.23 ग्राम बरामद किया।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर बसस्टैंड में सदर थाना पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने होशियारपुर से चिट्टा लेकर पहुंचे दो युवकों से बस से उतरते ही 105.23 ग्राम बरामद किया। एक आरोपी युवक शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज का छात्र है।

आरोपियों की पहचान रजत पुत्र ओम प्रकाश निवासी वार्ड नंबर 2 नगर निगम हमीरपुर और आयुश पुत्र संजय कुमार निवासी गांव छयोही डाकघर पंतेहड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। बरामद किए गए चिट्टे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here