Home fraud बैंक मैनेजर का फोन आया, बुजुर्ग ने नंबर किया ब्लॉक… फिर खाते...

बैंक मैनेजर का फोन आया, बुजुर्ग ने नंबर किया ब्लॉक… फिर खाते से उड़ गए ₹5.51 लाख! शिमला में साइबर ठगी से मचा हड़कंप

16
0
Oplus_131072
Oplus_131072

शिमला में 81 वर्षीय पेंशनर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें उनके बैंक खाते से 5 लाख 51 हजार 700 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले बुजुर्ग ने सोशल मीडिया पर वरिष्ठ नागरिक पेंशन कार्ड से संबंधित जानकारी देखी थी। इसके बाद उनके मोबाइल पर बैंक के लोगो वाले नंबर से फोन आया।

फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक मैनेजर बताया। उसने बुजुर्ग को बैंक नोटिस आने और खाता ब्लॉक होने की बात कही। इस पर बुजुर्ग को फोन पर संदेह हुआ और उन्होंने संबंधित नंबर को ब्लॉक कर दिया।

लेकिन इसके बाद जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जानकारी देखी तो उनके होश उड़ गए। खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल ₹5,51,700 रुपये निकल चुके थे।

घटना का पता चलने के बाद बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है और ठगी में इस्तेमाल किए गए फोन नंबर तथा लेनदेन से जुड़े विवरणों की जांच की जा रही है।

यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि साइबर ठग बैंक अधिकारी बनकर लोगों को डराने और भरोसे में लेने की कोशिश कर रहे हैं। किसी भी अनजान कॉल पर बैंक खाते, ओटीपी, पिन या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करना बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here