Home Himachal News हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा में संगठनात्मक फेरबदल, 17 जिलों में नए प्रभारियों...

हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा में संगठनात्मक फेरबदल, 17 जिलों में नए प्रभारियों की नियुक्ति; सोलन से किन्नौर तक किसे मिली जिम्मेदारी?

49
0

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने प्रदेश नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। मंगलवार, 3 नवंबर को जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्षों, महामंत्रियों, सचिवों, प्रवक्ताओं और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई नियुक्तियों के तहत चंबा से लेकर सिरमौर तक युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची में सोलन, शिमला, किन्नौर, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा समेत प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिले शामिल हैं।

देखें, किस जिले में किसे बनाया गया प्रभारी:

  1. चंबा: अरविंद कुमार – प्रदेश उपाध्यक्ष
  2. नूरपुर: मनप्रीत सिंह – प्रदेश आईटी संयोजक
  3. कांगड़ा: नेक राज ठाकुर – प्रदेश सचिव
  4. पालमपुर: अभिषेक ठाकुर – प्रदेश कोषाध्यक्ष
  5. देहरा: शाश्वत कपूर – प्रदेश महामंत्री
  6. हमीरपुर: मनोज चंदेल – मीडिया सह-प्रभारी
  7. ऊना: योगेश ठाकुर – प्रदेश उपाध्यक्ष
  8. बिलासपुर: भुवनेश ठाकुर – मुख्य प्रवक्ता
  9. सुंदरनगर: संजय बरटा – प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
  10. मंडी: अमित ठाकुर – प्रदेश उपाध्यक्ष
  11. कुल्लू: अमीन चौहान – प्रदेश प्रवक्ता
  12. लाहौल-स्पीति: रुचिन चौहान – प्रदेश सचिव
  13. किन्नौर: नील कमल गुप्ता – प्रदेश प्रवक्ता
  14. महासू: विनिल पाल – प्रदेश सचिव
  15. शिमला: रोहित भारद्वाज – प्रदेश उपाध्यक्ष
  16. सोलन: सुशील कडसौली – प्रदेश महामंत्री
  17. सिरमौर: निशांत ठाकुर – प्रदेश मीडिया प्रभारी

तत्काल प्रभाव से लागू होंगी नियुक्तियां

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इन पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में युवा मोर्चा की गतिविधियों को आगे बढ़ाने, संगठनात्मक समन्वय स्थापित करने और पार्टी के कार्यक्रमों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी

इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में अपनी गतिविधियों को मजबूत करने पर ध्यान देगा। अब संबंधित प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के कार्यों और कार्यक्रमों के संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here