Home Accident गगरेट के पास खाई में गिरी एंबुलेंस, मरीज सहित तीन लोगों की...

गगरेट के पास खाई में गिरी एंबुलेंस, मरीज सहित तीन लोगों की माैत, दो घायल

352
0
गगरेट के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। यहां एक एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी।

चिंतपूर्णी-होशियारपुर सड़क पर गगरेट के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। यहां एक एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 


जानकारी के अनुसार, जसूर का मरीज अपने परिजनों के साथ टांडा मेडिकल कॉलेज से डीएमसी लुधियाना रेफर होकर जा रहा था। एंबुलेंस जैसे ही गगरेट के पास मंगुवाल क्षेत्र से गुजरी, चालक नियंत्रण खो बैठा और यह सीधे खाई में जा गिरी। तीन लोगों ने माैके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल दो लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह एंबुलेंस टांडा अस्पताल से संबंधित बताई जा रही है और इसमें जसूर के परिवार के सदस्य अपने मरीज को टांडा से रेफर कर लुधियाना ले जा रहे थे।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या वाहन का नियंत्रण बिगड़ना हादसे का कारण हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here