Home Education दस विषयों के टेट का शेड्यूल जारी, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम...

दस विषयों के टेट का शेड्यूल जारी, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

320
0
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नवंबर में 10 विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन करवाएगा। यह परीक्षा 2 से 16 नवंबर तक दो सत्रों में होगी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नवंबर में 10 विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन करवाएगा। यह परीक्षा 2 से 16 नवंबर तक दो सत्रों में होगी। अभ्यर्थी 10 से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद वे 1 से 3 अक्तूबर तक 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर पाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए शुल्क 1200 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 700 रुपये तय किया है। अभ्यर्थियों को 4 से 6 अक्तूबर तक  ऑनलाइन आवेदन में सुधार (कैटेगरी को छोड़कर) करने का मौका मिलेगा। परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

स्कूल शिक्षा बोर्ड नवंबर में अध्यापक पात्रता परीक्षा लेगा। इस परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा से चार दिन पहले अभ्यर्थी अपना-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।-मेजर विशाल शर्मा, सचिव, एचपी बोर्ड धर्मशाला

2 नवंबर: सुबह पंजाबी, दोपहर उर्दू
5 नवंबर: सुबह टीजीटी आर्ट्स, दोपहर टीजीटी मेडिकल
8 नवंबर: सुबह जेबीटी, दोपहर टीजीटी संस्कृत
9 नवंबर: सुबह टीजीटी नॉन-मेडिकल, दोपहर टीजीटी हिंदी
16 नवंबर : सुबह स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक), दोपहर स्पेशल एजुकेटर (कक्षा 6 से 12 तक)
परीक्षाएं सुबह 10 से साढ़े 12 बजे और दोपहर 2 से साढ़े 4 बजे तक होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here