

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की ग्राम पंचायत जल्लुग्रां में सोमवार सुबह रसोई गैस रिसाव से मकान के एक कमरे में आग भड़क गई। हादसे में एक परिवार के पांच लोग झुलस गए हैं। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई।
कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कमरे से बाहर निकाला। अब घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। एंबुलेंस सड़क में भूस्खलन होने से एक घंटा फंसी रही। एएसपी संजीव चौहान ने मामले की पुष्टि की है।







