Home Himachal News ठियोग अस्पताल में महिलाओं के लिए चलेगा सशक्त परिवार अभियान, 17 सितंबर...

ठियोग अस्पताल में महिलाओं के लिए चलेगा सशक्त परिवार अभियान, 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वास्थ्य जांच

324
0
ठियोग सिविल अस्पताल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान चलेगा। महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए स्त्री रोग नेत्र रोग ईएनटी और दंत चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। यह अभियान महिलाओं को स्वास्थ्य और मोटापे से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करेगा। जांच के लिए आधार कार्ड और आभा कार्ड लाना अनिवार्य है। रविवार को भी चेकअप की सुविधा उपलब्ध है।

 समाज की रीढ़ माने जाने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर ठियोग सिविल अस्पताल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जांच में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रेश ठाकुर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पारुल दीप्टा और दंत चिकित्सक डॉ. निवेदिता कंवर अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा अस्पताल का पूरा पैरामेडिकल स्टाफ भी इसमें सहयोग करेगा।

अभियान के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य और मोटापे से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। सिविल अस्पताल ठियोग के प्रभारी डॉ. पवन शर्मा ने जानकारी दी कि जांच के लिए आने वाली महिलाओं को अपना आधार कार्ड और आभा कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

यह जांच सामान्य ओपीडी के तहत ही की जाएगी। रविवार को भी महिलाएं अस्पताल में अपना चेकअप करवा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here