Home Himachal News राकेश जमवाल बोले- मोदी सरकार ने सीमेंट पर दी राहत, कांग्रेस सरकार...

राकेश जमवाल बोले- मोदी सरकार ने सीमेंट पर दी राहत, कांग्रेस सरकार ने लगाई रोक

303
0
मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि पहले नवरात्रि पर केंद्र की मोदी सरकार की ओर से जीएसटी की नई दरों को लागू कर दिया गया।

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि पहले नवरात्रि पर केंद्र की मोदी सरकार की ओर से जीएसटी की नई दरों को लागू कर दिया गया। सीमेंट पर जहां जीएसटी 28 फीसदी था अब 18 फीसदी लिया जाएगा यानी 10 फीसदी का सीधा लाभ, जिससे एक बैग सीमेंट पर 40 रुपये कीमत कम हो जाएगी।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से आपदा से ग्रस्त है और लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, सीमेंट के दामों में कटौती होने से जनता को इस कठिन घड़ी में बढ़ी राहत सिद्ध होती।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार, जो बार-बार लगातार लोगों की हितैषी होने का ढोंग रचती है। पिछले कल ही सरकार की ओर से एक अधिसूचना जारी कर दी गई, जिसमें एजीटी जो पहले प्रति सीमेंट की बोरी 11 रुपये था, उसको बढ़ाकर 16 रुपये कर दिया। इससे प्रति सीमेंट बैग की कीमतों में 5 रुपये का इजाफा हुआ। इससे सिद्ध होता है कि कांग्रेस की सरकार ने केंद्र द्वारा दी गई राहत को जनता तक पहुंचने में विघ्नकारी भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here