Home Himachal News पंचायती राज चुनाव की तैयारियां शुरू, तीन करोड़ बैलेट पेपर छापने का...

पंचायती राज चुनाव की तैयारियां शुरू, तीन करोड़ बैलेट पेपर छापने का दिया ऑर्डर; जानें विस्तार से

249
0
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव बैलेट पेपर पर होने हैं। वहीं, नगर निकायों के चुनाव ईवीएम से होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। दिसंबर में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव बैलेट पेपर पर होने हैं। इसके चलते आयोग ने 3 करोड़ बैलेट पेपर छापने का ऑर्डर दे दिया है। सरकारी प्रेस में छपाई की जाएगी। वर्ष 2020 पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में 2 करोड़ 70 लाख बैलेट पेपर छापे गए थे।

पंचायतीराज संस्थाओं में जिला परिषद, बीडीसी सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों के चुनाव होने हैं। प्रत्येक पद के लिए 60-60 लाख बैलेट पेपर छापे जाएंगे। नामांकन के बाद नाम वापसी होते ही इन बैलेट पेपर पर चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के नाम मैनुअल लिखे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में 3,577 पंचायत प्रधानों और उपप्रधान चुने जाएंगे। वर्ष 2020 में 3,616 प्रधान और उपप्रधान निर्वाचित हुए थे। सुक्खू सरकार में कई पंचायतों को नगर निकायों में शामिल किया गया है। वहीं बीते 2020 में 249 जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे। इस बार जिला परिषद के दो से तीन वार्ड बढ़ सकते हैं।

नगर निकायों के चुनाव ईवीएम से होंगे। प्रदेश में 74 निकाय हैं। नगर निगम शिमला को छोड़कर यह चुनाव होने हैं। इसमें 7 नगर निगम, 29 नगर परिषद और 37 नगर पंचायतें शामिल हैं। आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद ही सीट आरक्षित और अनारक्षित होने का पता लग सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here