Home Himachal News मिथुन मन्हास ने हिमाचल के खिलाफ खेला था टी-20 क्रिकेट का पहला...

मिथुन मन्हास ने हिमाचल के खिलाफ खेला था टी-20 क्रिकेट का पहला मैच

247
0
हिमाचल के धर्मशाला सहित नादौन क्रिकेट स्टेडियम में मिथुन मन्हास को रणजी और टी-20 मैच खेलने का अनुभव रहा है।

बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास की हिमाचल से भी कई यादें जुड़ी हैं। हिमाचल के धर्मशाला सहित नादौन क्रिकेट स्टेडियम में मिथुन मन्हास को रणजी और टी-20 मैच खेलने का अनुभव रहा है। प्रदेश के कई खिलाड़ी मिथुन मन्हास के साथ खेल चुके है। वह भी मिथुन मन्हास के बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने से काफी खुश हैं। मिथुन मन्हास ने दिल्ली की टीम से खेलते हुए हिमाचल के खिलाफ टी-20 में अपना डेब्यू मैच खेला।

रणजी का अपना अंतिम मैच में भी हिमाचल के खिलाफ ही खेला था। यहीं नहीं टी-20 से संन्यास लेेने के अपना अंतिम मैच भी हिमाचल के नादौन क्रिकेट स्टेडियम में खेला। तीन अप्रैल 2007 में टी-20 में डेब्यू करते हुए मिथुन मन्हास ने दिल्ली में हिमाचल के साथ खेले मैच में 19 रन बनाए थे। जबकि टी-20 में अपना अंतिम मैच नौदान में दो फरवरी 2017 को जेएंडके से हरियाणा के खिलाफ खेला। इस दौरान उन्होंने धर्मशाला और नादौन में पांच टी-20 मैच खेले थे।

उन्होंने 2016 में जेएंडके से खेलते हुए रांची में हिमाचल की टीम के खिलाफ अपना रणजी मैच खेला था। अपने कॅरिअर के दौरान मिथुन मन्हास ने हिमाचल के खिलाफ कुल सात रणजी मैच खेले हैं। इसमें छह मैच दिल्ली की टीम से और एक मैच जेएंडके की टीम से खेला। उन्होंने हिमाचल से के खिलाफ चार टी-20 मैच खेले हैं। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए कहा कि एक क्रिकेट खिलाड़ी आज बड़े पद पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि जूनियर क्रिकेट के दौरान वह उनके साथ खेले हैं। बहुत अच्छे क्रिकेटर रहे है और अब एक अच्छे प्रशासक भी बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here