

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार को बिलासपुर के विजयपुर स्थिति अपने घर से धौलरा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार सहित मां दुर्गा आरती में भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माैजूद रहे। इस दाैरान लोग भी नड्डा से मिलने भी पहुंचे। इस मौके पर भाजपा विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जामवाल, जीत राम कटवाल सहित अन्य मौजूद रहे। इस दाैरान नड्डा ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।







