

राज्य सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की है। इससे पूर्व सरकार ने इस पद पर 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक त्रिवेदी की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे।
अब उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई है। हालांकि, नेगी को डीजीपी बनाए जाने की चर्चा थी। इसके लिए ही उन्हें दिल्ली से वापस बुलाया गया था। डीजीपी के पद पर नियुक्ति नहीं होने के चलते सरकार ने अब उन्हें एसीएस लगाया है। इस नियुक्ति के साथ ही अब अतिरिक्त मुख्य सचिवों की संख्या चार हो गई है।







