Home Himachal News सोलन में बारातियों से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 गंभीर घायल,एम्स बिलासपुर...

सोलन में बारातियों से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 गंभीर घायल,एम्स बिलासपुर में उपचार जारी

209
0
Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के लुहारघाट में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में 42 लोग सवार थे, जिनमें से लगभग 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

जिला सोलन के पुलिस थाना राम शहर के अंतर्गत लुहारघाट में वैवाहिक समारोह के लिए रिश्तेदारों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस बस में 42 लोग सवार थे, जिनमें से लगभग 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों को बिलासपुर एम्स लाया जा रहा है,  सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, निजी बस में सवार लोग रामशहर के जोबी गांव क्षेत्र के एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक चालक का बस पर नियंत्रण खो गया और बस सड़क से फिसलकर खाई में पलट गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बहार निकाला और इलाज के लिए एम्स बिलासपुर भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here