Home Himachal News मांगों को लेकर एचआरटीसी पेंशनरों का चौड़ा मैदान में महाधरना, रैली निकाल...

मांगों को लेकर एचआरटीसी पेंशनरों का चौड़ा मैदान में महाधरना, रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

153
0
पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पेंशनरों की मांगों को लेकर पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को चाैड़ा मैदान में महाधरना दिया।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पेंशनरों की मांगों को लेकर पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को चाैड़ा मैदान में महाधरना दिया। एचआरटीसी पेंशनरों ने अपने परिजनों के साथ प्रदर्शन किया। इससे पहले सभी पेंशनर अपने परिवारों के साथ सुबह पुराना बस स्टैंड पर एकत्र हुए और इसके बाद नारेबाजी करते हुए चौड़ा मैदान के लिए रवाना हुए। निगम पेंशनरों के आंदोलन को पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने भी समर्थन किया।

पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन के प्रधान देवराज ठाकुर ने बताया कि सरकार से हुई वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई है। इसलिए  परिवहन पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए महाधरना का आयोजन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार ने 150 करोड़ मिलने पर देनदारियां चुकाने का आश्वासन दिया था, लेकिन जो पैसा अभी सरकार के पास आया ही नहीं उससे भुगतान का वादा संदेहास्पद है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here