Home Education अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, मोबाइल पर ऐसे...

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, मोबाइल पर ऐसे करें डाउनलोड

281
0
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा।

अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा 09 नवंबर, 2025 को और दूसरे चरण की परीक्षा 16 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश-पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान-पत्र साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।

लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2025 पर जाकर आप अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें। अगर आपको एसएमएस के जरिये भेजा जाने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक मोबाइल पर प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ई-मेल आईडी foundation@amarujala.com पर संपर्क कर सकते हैं।

इन सेंटरों पर 09 नवंबर को होगी परीक्षा

धर्मशाला, चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर, रामपुर (हिमाचल प्रदेश), आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, चंडीगढ़, देहरादून, रूड़की, हरिद्वार, कोटद्वार, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गोरखपुर, बस्ती, हिसार, जम्मू, कठुआ, ऊधमपुर, झांसी, ललितपुर, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, करनाल, अंबाला, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, बहराइच, मेरठ, सहारनपुर (कक्षा 09 और 10), मुजफ्फरनगर, बिजनौर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, प्रयागराज, रोहतक, रेवाड़ी, जींद, झज्जर, नारनौल, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया और रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)।

इन सेंटरों पर 16 नवंबर को परीक्षा 

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), मथुरा, उत्तरकाशी (नई टिहरी), श्रीनगर (उत्तराखंड), कर्णप्रयाग, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, कैथल, फैजाबाद (अयोध्या), रायबरेली, सहारनपुर (कक्षा 11 और 12), बागपत, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर (उत्तर प्रदेश), संभल, नोएडा, प्रतापगढ़, कौशांबी, सोनीपत और वाराणसी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here