Home Himachal News हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, पुरानी टीम के सदस्य...

हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, पुरानी टीम के सदस्य फिर संभाल सकते हैं जिम्मेदारी

259
0
एचपीसीए को जल्द नया अध्यक्ष मिल जाएगा। फरवरी में जहां अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहीं एचपीसीए की कार्यकारिणी का 31 अक्तूबर को कार्यकाल खत्म हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) को जल्द नया अध्यक्ष मिल जाएगा। फरवरी में जहां अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहीं एचपीसीए की कार्यकारिणी का 31 अक्तूबर को कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में जल्द ही एचपीसीए अध्यक्ष पद सहित पूरी कार्यकारिणी का चुनाव करवाएगा। सूत्रों के अनुसार नई कार्यकारिणी के चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस बार कार्यकारिणी में नए चेहरे को अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है, जबकि कार्यकारिणी के दो से तीन चेहरों को नई कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है।

हालांकि, धर्मशाला में होने वाले टी-20 मैच के चलते चुनाव को कुछ समय बाद करवाने के लिए प्रयास भी किया जाएगा। अक्तूबर 2022 में हुए चुनाव में आरपी सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिनका फरवरी 2025 में कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके अलावा सचिव पद पर अवनीश परमार, उपाध्यक्ष अमिताभ शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह और संयुक्त सचिव पद पर विशाल शर्मा को निर्विरोध चुना गया था। अब तीन साल बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव होना तय है।

ऐसे में अब कुछ दिनों में चुनाव करवाकर नई कार्यकारिणी चुनी जा सकती है। इसके बाद ही नवंबर में एचपीसीए की एजीएम की बैठक का आयोजन किया जा सकेगा। 14 दिसंबर को धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच होना प्रस्तावित है। इसके लिए भी एचपीसीए को तैयारियां शुरू करनी होंगी, ताकि मैच का सफल आयोजन हो सके। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि नई कार्यकारिणी का चुनाव जल्द करवाया जाएगा, ताकि दिसंबर में होने वाले मैच की तैयारियों के लिए बैठक का आयोजन किया सके। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here