Home Himachal News हिमाचल में दुखद घटना- सेवानिवृत्त सचिवालय कर्मी ने पिस्तौल से खुद को...

हिमाचल में दुखद घटना- सेवानिवृत्त सचिवालय कर्मी ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

274
0
कुल्लू के रायसन बिहाल में एक व्यक्ति की ओर से खुद को पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के रायसन बिहाल में एक व्यक्ति की ओर से खुद को पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शांतिस्वरूप(64)  गांव रायसन बिहाल के रूप में हुई है।

मृतक सचिवालय से सेवानिवृत्त हुआ था। मृतक पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुूमार धूमल का ड्राइवर भी रहा। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में सिर पर पिस्तौल से गोली मारी। इसके बाद व्यक्ति को घायल अवस्था में सुबह करीब 11:00 बजे दिन क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। स्थानीय पुलिस की ओर से मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here