

महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत में अहम योगदान देने वाली भारतीय तेज गेंदबाज एवं हिमाचल की बेटी रेणुका सिंह को सरकार पुरस्कार के तौर पर एक करोड़ रुपये देगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को यह घोषणा की। सीएम ने कहा कि रोहड़ू की बेटी रेणुका ठाकुर ने वो सपना पूरा कर दिखाया, जो हर पहाड़ की बेटी देखती है।
संघर्षों से जीतकर वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा बनना, यह देश और हिमाचल का गौरव है। रेणुका ने दिखाया कि जुनून और विश्वास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। सीएम ने रेणुका, उनकी मां और उनके परिवार को इस उपलिब्ध के लिए बधाई दी। सीएम ने कहा कि रेणुका के स्वर्गीय पिता को नमन, जिनकी प्रेरणा आज पूरे हिमाचल का अभिमान बनी है।
- 10 नंबर की जर्सी पहनती हैं रेणुका
- सचिन तेंदुलकर : (भारत) उनके सम्मान में भारत में यह नंबर रिटायर कर दिया।
- लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) अपने स्लिंगिंग एक्शन और घातक यॉर्कर्स के लिए प्रसिद्ध
- कुमार संगकारा (श्रीलंका) कुछ टूर्नामेंटों में उन्होंने भी 10 नंबर की जर्सी पहनी थी।
- शाकिब अल हसन : (बांग्लादेश)- विश्व के शीर्ष ऑलराउंडरों में से एक।
रेणुका का गेंदबाजी कॅरिअर
टेस्ट वनडे टी-20
मैच 3 27 54
पारी 6 26 53
विकेट 2 41 58
औसत 90 25 21
स्ट्राइक रेट 150 30 20







