Home Himachal News ईयर बुक 2024-25 में खुलासा—अफसरों की बढ़ी फौज, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की...

ईयर बुक 2024-25 में खुलासा—अफसरों की बढ़ी फौज, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संख्या में कमी

193
0
हिमाचल प्रदेश में 16 साल में राजपत्रित अधिकारियों की संख्या 4, 200 बढ़ गई है, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 20,500 घट गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ दशक में अफसर बढ़ गए और छोटे कर्मचारी घट गए। प्रदेश में 16 साल में राजपत्रित अधिकारियों की संख्या 4,200 बढ़ गई है, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 20,500 घट गए हैं। प्रदेश में अब राजपत्रित अधिकारियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 14, 200 हो गई है। वहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 66,600 से घटकर 46,100 रह गए हैं। यह खुलासा शनिवार को जारी आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग की ईयर बुक 2024-25 में हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में वर्ष 31 मार्च 2009 में राजपत्रित अधिकारियों की संख्या 10 हजार थी, जो 31 मार्च 2024 में 14,200 पहुंच गई। यानी राजपत्रित अधिकारियों की संख्या में 4,200 की वृद्धि हुई। अराजपत्रित द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या 31 मार्च 2009 में 1,12,500 थी, जो 2024 में 1,20,400 पहुंच गई। संख्या में सबसे ज्यादा होने के बावजूद इनकी संख्या में 7,900 की मामूली बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में नियमित सरकारी कर्मचारियों की संख्या 1,79,100 से घटकर 1,66,600 रह गई है। तीनों श्रेणियों के कुल कर्मचारियों की संख्या में 12,500 की वास्तविक कमी आई है। राज्य में वर्ष 2009 में सरकारी अधिकारियों व नियमित कर्मचारियों की कुल संख्या 1,89,100 थी। यह 2024 में 1,80,800 रह गई।

वर्ष राजपत्रित अधिकारी       चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
2009 10,000    66,600
2010, 9800   68,600
2011 9,900     68,400
2012 10,20067,900
2013 10,000  67,800
2014 10,00067,400
2015 10,40064,900
2016 10,10062,000
2017 10,70060,100
2018 11,300 59,900
2019 11,90057,500
2020 12,30056,600
2021 12,90053,600
2022 14,10051,300
2023 14,10048,500
2024 14,20046,100

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here