Home Himachal News सीएम सुक्खू बोले—मछली उत्पादन की शेल्फ लाइफ बढ़ाने को अपनाई जाए आधुनिक...

सीएम सुक्खू बोले—मछली उत्पादन की शेल्फ लाइफ बढ़ाने को अपनाई जाए आधुनिक तकनीक, नदी किनारे बनेंगे नए हैचरी और कोल्ड स्टोर

160
0
पड्डल मैदान में हो रहे कार्यक्रम में मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के करीब 5,000 प्रभावित उन लोगों को राहत राशि जारी की जाएगी, जिनका इस बरसात में घरों, गोशालाओें, जमीनों, पशुधन और फसलों का नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मत्स्य पालन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग को मत्स्य उत्पादन की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस व्यवसाय से जुड़े किसानों को लाभान्वित करने के लिए राज्य की नदियों और जलाशयों के किनारे नई हैचरी और कोल्ड स्टोर स्थापित करेगी। उन्होंने विभाग को राज्य भर में नए कोल्ड स्टोर स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान करने के निर्देश दिए। सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है और इसमें मत्स्य पालन क्षेत्र की महत्त्वपूर्ण ध्यान दे रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न उपकरणों की खरीद पर भी सबसिडी देकर किसानों को सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग मत्स्य पालन किसानों को आधुनिक पद्धतियों, उन्नत बीज किस्मों और नवीन तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि वे इस क्षेत्र में हो रही प्रगति का लाभ उठा सकें। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, नीरज नैयर, मलेंद्र राजन और विवेक शर्मा, निदेशक मत्स्य विभाग विवेक चंदेल और अन्य/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here