Home Himachal News नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में अफीम-चिट्टे के...

नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में अफीम-चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए दो लोग

219
0

ठियोग और रोहड़ू में युवकों से चिट्टा व अफीम बरामद
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की मामले की आगामी कार्रवाई
शिमला पुलिस की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के अफीम और चिट्टे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों से पकड़ी गई चिट्टे और अफीम को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शिमला के ठियोग और रोहड़ू पुलिस थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा और अफीम पकड़ी है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के बैक वर्ड लिंकेज खंगाल रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा और अफीम कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से अहम खुलासे हो सकते हैं


जानकारी के अनुसार पहला मामला पुलिस थाना ठियोग क्षेत्र का है। पुलिस टीम नेशनल हाईवे-पांच पर विद्युत बोर्ड के कार्यालय के पास गश्त के दौरान एक युवक की तलाशी ली गई। जांच के दौरान युवक के कब्जे से करीब 9.690 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान लोवेश निवासी गांव चौकी, डाकघर कुफरी, तहसील एवं जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here