Home Himachal News हेल्थ सेवाओं में सुधार की ओर कदम: हिमाचल सरकार पैरामेडिकल स्टाफ का...

हेल्थ सेवाओं में सुधार की ओर कदम: हिमाचल सरकार पैरामेडिकल स्टाफ का करेगी युक्तिकरण

214
0
प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पैरामेडिकल स्टाफ का भी युक्तिकरण करने की तैयारी की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पैरामेडिकल स्टाफ का भी युक्तिकरण करने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश के जिन मेडिकल कॉलेजों में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है। वहां उन मेडिकल कॉलेज से कर्मचारियों को भेजा जाएगा, जहां स्टाफ की संख्या अधिक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बाबत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की ओर से नई भर्ती किए जाने का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के रोस्टर का मामला कैबिनेट की बैठक में लाया जा रहा है। पंचायतीराज विभाग ने इसका प्रारूप और नियम तैयार कर लिए हैं। राज्य सचिवालय शिमला में 24 नवंबर को होने जा रही बैठक में इस मामले में विस्तारपूर्वक चर्चा की जानी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 2011 की जनगणना को आधार मानते हुए रोस्टर जारी करने की बात कही है। जबकि प्रदेश की कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहा सीट लगातार महिलाओं के लिए आरक्षित हो रही हैं। ऐसे में नया रोस्टर लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here