Home Himachal News चंडीगढ़–रिकांगपिओ तीन दिन और शिमला से रोज चलेगी हेली टैक्सी, सरकार ने...

चंडीगढ़–रिकांगपिओ तीन दिन और शिमला से रोज चलेगी हेली टैक्सी, सरकार ने समझौता किया

201
0
प्रदेश सरकार ने इन सेवाओं के लिए पवन हंस लिमिटेड और हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है।

चंडीगढ, शिमला और किन्नौर के बीच बहुप्रतीक्षित हेली टैक्सी सेवा जल्द शुरू होने वाली है। प्रदेश सरकार ने इन सेवाओं के लिए पवन हंस लिमिटेड और हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है। चंडीगढ़-संजौली-रामपुर रिकांगपिओ और रिकांगपिओ रामपुर-संजौली-चंडीगढ़ रूट पर पवन हंस कंपनी हफ्ते में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान होगी। शिमला-रिकांगपिओ रिकांगपिओ-शिमला रूट पर हफ्ते के सात दिन हेरिटेज एविएशन हेली टैक्सी का संचालन करेगी।

दोनों कंपनियों ने अपने-अपने रूटों पर उड़ानों का सफल ट्रायल कर लिया है। फिलहाल रिकांगपिओ के आईटीबीपी हेलीपैड से हेली टैक्सी सेवाएं संचालित की जाएंगी। शारबो हेलीपोर्ट तैयार होने के बाद संचालन शिफ्ट कर दिया जाएगा। हेली टैक्सी सेवाओं के लिए किराये की दरें, हेलिकाप्टर की सिटिंग क्षमता और और सेवा की औपचारिक शुरूआत की तिथि अगले सप्ताह तय कर ली जाएगी। हेली टैक्सी सेवा शुरू होने से जहां शिमला और किन्नौर जिला में पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। वहीं आपातकालीन स्थिति में एयर एंबुलेंस सेवा की मदद से मरीजों को बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

चंडीगढ़, शिमला और रिकांगपिओ के बीच पवन हंस और हेरिटेज एविएशन हेली टैक्सी सेवा का संचालन करेगी। दोनों कंपनियों के रूट फाइनल कर दिए गए हैं। किराये की दरें तय करने के बाद जल्द सेवाओं की औपचारिक शुरूआत कर दी जाएगी। –विवेक भाटिया, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here