Home Himachal News धर्मशाला में चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन, विद्यार्थियों समेत सैकड़ों लोग जुटे—देखें

धर्मशाला में चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन, विद्यार्थियों समेत सैकड़ों लोग जुटे—देखें

162
0
कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में सोमवार को चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन का आयोजन किया गया।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में सोमवार को चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन का आयोजन किया गया।  वॉकथॉन में सैकड़ों स्कूली छात्रों, कॉलेज विद्यार्थियों, महिला मंडलों, युवा क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और आम लोगों ने भागीदारी की। इस दाैरान प्रतिभागियों ने हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा(हारमनी ऑफ द पाइंस) की धुनों पर जमकर डांस किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बताैर मुख्य अतिथि माैजूद रहे। यह आयोजन राज्य सरकार की उस मुहिम का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और समाज को नशामुक्त बनाना है। धर्मशाला में वॉकथॉन के साथ ही जिले में चिट्टे के खिलाफ अभियान का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।  माैजूद लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here