Home Himachal News हिमाचल में सनसनी- मंदिर से लौटकर पांचवीं कक्षा का छात्र कमरे में...

हिमाचल में सनसनी- मंदिर से लौटकर पांचवीं कक्षा का छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में मचा हड़कंप

185
0
पालमपुर थाना के डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक नाबालिग एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कंड ग्वालटिक्कर में रविवार को एक 10 वर्षीय छात्र फंदे से झूलता मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पालमपुर थाना के डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक नाबालिग एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह छात्र अपने परिजनों के साथ स्थानीय मंदिर में दर्शन करने गया था।

मंदिर से लौटने के तुरंत बाद वह घर के एक कमरे में चला गया। कुछ देर बाद नाबालिग को फंदे से झूलता देखकर उसकी बहन ने चीखना शुरू कर दिया और तुरंत परिजनों को सूचित किया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बच्चे की माैत हो चुकी थी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here