Home Himachal News निगम-बोर्डों में पदों की होड़, 18 ओहदों पर जल्द होगी तैनाती

निगम-बोर्डों में पदों की होड़, 18 ओहदों पर जल्द होगी तैनाती

113
0
प्रदेश सरकार के निगम-बोडों में ताजपोशी का दौर शुरू हो गया है। 30 निगम बोर्डों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की तैनाती हो चुकी है।

 हिमाचल प्रदेश सरकार के निगम-बोडों में ताजपोशी का दौर शुरू हो गया है। 30 निगम बोर्डों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की तैनाती हो चुकी है। करीब 18 निगम और बोर्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तैनाती की जानी है। इसको लेकर कई इच्छुक विधायक, कांग्रेस पार्टी के नेता जुगत भिड़ाने लगे हैं। पार्टी नेता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्रियों और हाईकमान तक के दरबार में हाजिरी भर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में अभी नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी हुई है।

ऐसे में पदाधिकारी यहां भी पैरवी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी में 20 साल से सेवाएं दे रहे पदाधिकारियों को सरकार में जगह मिलेगी। अभी सरकार की ओर से जिन निगम बोर्डों में पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, उन्होंने पार्टी के लिए आगे बढ़कर काम किया है।

पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी 45 के करीब पार्टी पदाधिकारियों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी गई थी। हालांकि कांग्रेस सरकार 90 हजार करोड़ से ज्यादा के कर्जे में है। सीएम हिमाचल को कर्जे से उबारने की बात भी करते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here