Home Himachal News जोरावर स्टेडियम में सरकार के खिलाफ गरजी भाजपा, प्रदेशभर से कार्यकर्ता जुटे

जोरावर स्टेडियम में सरकार के खिलाफ गरजी भाजपा, प्रदेशभर से कार्यकर्ता जुटे

179
0
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो-बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार... के नारे के साथ जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में विशाल प्रदर्शन किया। पढ़ें अपडेट्स...

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में चिट्टा माफिया और भ्रष्टाचार तथा गैंगवार चल रहा है। सरकार ने 10 झूठी गारंटियां दीं। जनता को गुमराह किया जा रहा है। सरकार ने डिपुओं के राशन के दाम, वैट लगाकर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सांसद अनुराग ठाकुर भी मंच पर पहुंचे। 

रैली में विधायक विपिन परमार ने कहा कि इस सुख की सरकार को उखाड़ फेंकना है। सरकार खज्जल है। इनका नाम खज्जल सिंह होना चाहिए। प्रदेश में केंद्र के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

हिमाचल भाजपा की आज जोरावर मैदान धर्मशाला में आक्रोश रैली हो रही है। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं।  भाजपा की यह रैली प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल में खराब कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, आपदा और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। थाना कलां क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता धर्मशाला में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए पहुंचे। 

वहीं, रैली में आने वाले वाहन कहां खड़े होंगे, इस बारे भी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। भाजपा की यह रैली प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, आपदा और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर है। जोरावर स्टेडियम में रैली को लेकर मंच और कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था हो चुकी है। भाजपा ने शहर में झंडे और पोस्टर लगाए हैं। 

 हिमाचल भाजपा की आक्रोश रैली आज जोरावर मैदान धर्मशाला में होने जा रही है। रैली के आयोजन को लेकर प्रशासन ने भाजपा को सशर्त मंजूरी प्रदान की है। प्रशासन ने भाजपा से लिखित में लिया है कि रैली में 5 हजार से कम की भीड़ जुटेगी और अगर भीड़ अधिक हुई तो प्रशासन को रैली स्थल की अनुमति रद्द करने का पूरा अधिकार रहेगा। वहीं रैली के लिए गुरुवार सुबह से ही कार्यकर्ता जोरावर पहुंचना शुरू हो गए थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here