Home Himachal News कंगना का बयान—मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर चार परियोजनाएं शुरू होने से मजबूत...

कंगना का बयान—मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर चार परियोजनाएं शुरू होने से मजबूत होगी देश की सुरक्षा

215
0
प्रदेश के लिए किए जा रहे निरंतर विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र ने हमेशा हिमाचल की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे को सशक्त करने का कार्य किया है।

भाजपा की सांसद कंगना रणाैत ने केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश के लिए किए जा रहे निरंतर विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र ने हमेशा हिमाचल की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे को सशक्त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सड़के प्रदेश की जीवन रेखा हैं और केंद्र सरकार की ओर से सड़क व पुल निर्माण के क्षेत्र में किए गए कार्य आने वाले वर्षों में प्रदेश की प्रगति की मजबूत नींव सिद्ध होंगे।

सांसद कंगना रनौत ने मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर सीमा सड़क संगठन के प्रोजेक्ट दीपक की ओर से निर्मित चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं के वर्चुअल उद्घाटन पर केंद्र सरकार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से अब सेना के भारी-भरकम वाहनों और पर्यटकों की आवाजाही पहले से कहीं अधिक आसान, सुगम और सुरक्षित हो जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि बीआरओ की ओर से लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है।   कंगना ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल सामरिक दृष्टि से देश की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी व्यापक बढ़ावा मिलेगा। मनाली–लेह हाईवे पर यात्रा करने वाले पर्यटकों को अब पहले से कहीं बेहतर और सुरक्षित अनुभव प्राप्त होगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here