Home खेल धर्मशाला में बदले की जीत: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, सीरीज...

धर्मशाला में बदले की जीत: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, सीरीज पर कब्जा मजबूत

216
0
धर्मशाला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।

धौलाधार की खूबसूरत वादियों में रविवार को क्रिकेट का रोमांच देखते ही बना। धर्मशाला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम की पहली गेंद से कमर तोड़ी, फिर बल्ले से जोरदार प्रहार कर चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में मिली हार का हिसाब चुकता कर दिया। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने चौकों-छक्कों की बरसात कर पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने द. अफ्रीका को 117 रन पर ही समेट दिया। यह लक्ष्य 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अर्शदीप सिंह मैन ऑफ दी मैच रहे। इस जीत के साथ भारत ने इसी मैदान में वर्ष 2015 में मिली हार का भी बदला ले लिया।

टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 में द. अफ्रीका को हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त ले ली। अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 117 रन बनाए। भारत ने 3 पर 120 रन बनाकर जीत दर्ज की। दो विकेट लेने वाले अर्शदीप प्लेयर ऑफ द मैच रहे। भारत की अफ्रीका पर टी-20 में 20वीं जीत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here