Home Himachal News हिमाचल के मंयक सैणी और अनिल जस्टा भारत की जर्सी में आ...

हिमाचल के मंयक सैणी और अनिल जस्टा भारत की जर्सी में आ सकते हैं नजर, इंडिया कैंप के लिए चयन

122
0
सोलन के नालागढ़ के मंयक सैणी और सिरमौर के शिलाई के जासवी गांव के अनिल जस्टा टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

हिमाचल के दो कबड्डी खिलाड़ियों का इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है। सोलन के नालागढ़ के मंयक सैणी और सिरमौर के शिलाई के जासवी गांव के अनिल जस्टा टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं। इंडिया कैंप बंगलूरू में 5 जनवरी लगेगा। यह एक महीने तक चलेगा। इसके बाद वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स के लिए टीम का चयन किया जाएगा। अभी दोनों खिलाड़ी प्रो-कबड्डी लीग में खेलते हैं। नालागढ़ के किरपालपुर पंचायत के गुरनाम सिंह के घर में पैदा हुआ मंयक सैणी को बचपन से ही कबड्डी खेलने का शौक रहा। उनके गुरु और खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा के कोच संजीव ठाकुर ने उनके खेल को तराशा। मंयक एक बार जूनियर नेशनल, दो बार सीनियर नेशनल खेल चुके हैं।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में गोल्ड जीत चुके हैं। इनके खेल को देखते हुए उन्हें प्रो-कबड्डी में हरियाणा स्टीलर ने खरीदा। उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। उनके इंडिया कैंप में चयन होने से प्रशंसकों में खुशी का माहौल बना हुआ है। इधर, सिरमौर के जासवी गांव के अनिल जस्टा को प्रो-कबड्डी लीग में यू-मुंबा ने 78 लाख में खरीदा। अनिल जस्टा रोनहाट उप तहसील के जसवीं गांव के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन से ही कबड्डी का शौक रहा। साधारण परिवार में जन्मे अनिल ने परिश्रम और अनुशासन के बल पर अपने खेल को निखारा। अनिल रेडर हैं और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। वह 7 को जनवरी को कैंप में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here