Home Himachal News नड्डा ने वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी शर्मा के पूज्य पिताजी के निधन पर...

नड्डा ने वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी शर्मा के पूज्य पिताजी के निधन पर जताया गहरा शोक

37
0

शिमला।
हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित पत्रकार अश्वनी शर्मा के पूज्य पिताजी, (लंबरदार) स्व. श्री आयोध्या नाथ शर्मा जी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद सुरेश कश्यप तथा डॉ. राजीव भारद्वाज ने संयुक्त रूप से शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
भाजपा नेतृत्व ने कहा कि स्व. आयोध्या नाथ शर्मा जी एक सरल, सादगीपूर्ण एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने लंबे और सम्मानित जीवन में नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारियों को सर्वोपरि रखा। उनके संस्कार और जीवन मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी शर्मा एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here