Home Accident हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में कार खाई में गिरने से चार की मौत,...

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में कार खाई में गिरने से चार की मौत, एक घायल

53
0
किन्नाैर जिले के भावानगर उपमंडल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की माैत हो गई और एक घायल है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले के भावानगर उपमंडल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की माैत हो गई और एक घायल है। घायल का छोल्टू अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे जानी संपर्क मार्ग पर हादसा हुआ। टापरी से जानी जा रही कार संख्या एचपी 26 बी 8999 अचानक जानी संपर्क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। एक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे में हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार निवासी जानी निचार, कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार , सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल निवासी ग्रांगे निचार और इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल निवासी जानी की माैत हो गई जबकि विद्या कृष्ण (32) पुत्र हरि लाल निवासी जानी घायल है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टापरी पहुंचाया गया है। उधर, कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर राजकुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है। शवों का पीएचसी टापरी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here