Home Himachal News हमीरपुर: स्वाहल में टैक्सी सवार व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद, NDPS...

हमीरपुर: स्वाहल में टैक्सी सवार व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

39
0
जिला हमीरपुर के स्वाहल में पुलिस ने टैक्सी सवार एक व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। कोर्ट ने आरोपी को सात मार्च तक पुलिस रिमांड दी है। पढ़ें पूरी खबर...

सदर थाना के तहत स्वाहल में टैक्सी में सवार एक व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान शशिकांत निवासी हमीरपुर के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को सात मार्च तक पुलिस रिमांड दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार तड़के करीब 4 बजे स्वाहल के पास नाका लगाया था।

इस दौरान पुलिस ने एक टैक्सी को संदेह के आधार पर रोक कर सवारी की तलाशी की। तलाशी का दौरान इस आरोपी से चिट्टे की खेप बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी होशियारपुर से चिट्टे की खेप लेकर भोटा पहुंचा था। इसके उपरांत उसने भोटा से अपने घर के लिए टैक्सी हायर की थी। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को हमीरपुर कोर्ट ने सात तक पुलिस रिमांड दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here