Home Himachal News वायनाड हादसे में हिमाचल ने खोया अपना लाल, इंजीनियर विक्रम का श*व...

वायनाड हादसे में हिमाचल ने खोया अपना लाल, इंजीनियर विक्रम का श*व छह दिन बाद मिला, जानें पूरी खबर

45
0
केरल के वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन में लापता हिमाचल के कांगड़ा जिले के फतेहपुर उपमंडल के सुरेला गांव निवासी और डीवीएल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम (50) का शव छह दिन बाद खोज अभियान के दौरान बरामद हुआ। परिवार पिछले कई दिनों से उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा था। शव सोमवार तक पैतृक गांव लाया जाएगा।

केरल के वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन में लापता हुए उपमंडल फतेहपुर के सुरेला गांव निवासी प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम (50) का शव छठे दिन बाद बरामद हुआ है। इस दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विक्रम, जो डीवीएल कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे, कंपनी के प्रोजेक्ट कार्य के सिलसिले में वायनाड में तैनात थे। सात जुलाई को अपराह्न लगभग 11:09 बजे के बाद उनका अपने परिवार से संपर्क टूट गया था। तब से, परिजन उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए थे। आठ जुलाई को परिजन वायनाड पहुंचे और प्रशासन के साथ मिलकर लगातार संपर्क बनाए रखा।

रविवार दोपहर लगभग 12 बजे, एक गहन खोज अभियान के दौरान, विक्रम का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्रम के भाई प्रमोद राणा ने बताया कि रविवार को उनके भाई का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और पार्थिव शरीर के सोमवार देर शाम तक पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here