Home Himachal News क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! धर्मशाला स्टेडियम में फिर सजेगा रणजी...

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! धर्मशाला स्टेडियम में फिर सजेगा रणजी का महासंग्राम, जानें पूरी खबर

32
0

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 11 अक्तूबर से रणजी का रण शुरू होगा। रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 के कार्यक्रम के अनुसार हिमाचल प्रदेश की टीम 11 अक्तूबर से हरियाणा के खिलाफ मैच खेलेगी। हालांकि, बीसीसीआई अभी पहले चरण के मुकाबले के आयोजन स्थल की आधिकारिक घोषणा करेगी। हिमाचल प्रदेश के हिस्से आए चार घरेलू मुकाबले धर्मशाला में खेले जाएंगे।

हिमाचल का पहला मुकाबला 18 से 21 अक्तूबर तक मौजूदा चैंपियन मुंबई के खिलाफ होगा। इसके बाद 2 से 5 नवंबर तक राजस्थान की टीम के साथ मैच खेला जाएगा। नए साल में 24 से 27 जनवरी 2027 तक उत्तराखंड और 1 से 4 फरवरी तक रेलवे की टीम धर्मशाला में हिमाचल से भिड़ेगी। प्रदेश की टीम को दो मुकाबले प्रतिद्वंद्वी टीमों के मैदान पर खेलने होंगे

इनमें 26 से 29 अक्तूबर तक चंडीगढ़ और 17 से 20 जनवरी 2027 तक तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबला शामिल है। इन मैचों के आयोजन स्थल संबंधित क्रिकेट संघ बाद में जारी करेंगे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि हिमाचल को इस बार चार रणजी मैच मिले हैं और यह सभी मुकाबले धर्मशाला में खेले जाएंगे। धर्मशाला में चार मुकाबले मिलने से हिमाचल की टीम को घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here