Home Education पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार ने किया बड़ा ऐलान,...

पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानें पूरी खबर

37
0

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पुलिस में 800 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 9 जुलाई को इन पदों का विज्ञापन जारी किया था। यह पहल युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाने के लिएकी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को आवश्यक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। सरकार सुनिश्चित करेगी कि आर्थिक या भौगोलिक परिस्थितियां किसी योग्य अभ्यर्थी की प्रगति में बाधा न बनें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here