Home H.P. GOVT हिमाचल में इलाज को लेकर सरकार का बड़ा दांव! नई इंश्योरेंस स्कीम...

हिमाचल में इलाज को लेकर सरकार का बड़ा दांव! नई इंश्योरेंस स्कीम पर जल्द होगा फैसला… जानें पूरी खबर

15
0

हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य की हिमकेयर योजना की जगह नई इंश्योरेंस आधारित स्वास्थ्य योजना लागू करने की तैयारी में है। योजना को अंतिम रूप देने के लिए विभागीय स्तर पर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और जल्द ही बीमा कंपनी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद पात्र मरीजों को अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी बनाना, अस्पतालों के दावों की निगरानी मजबूत करना और फर्जी क्लेम पर प्रभावी रोक लगाना है।

प्रस्तावित योजना के तहत मरीजों के इलाज, जांच और अस्पतालों द्वारा किए गए दावों का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा। बीमा कंपनी भुगतान से पहले यह सुनिश्चित करेगी कि जिन मेडिकल जांचों और उपचारों का दावा किया गया है, वे वास्तव में मरीज को उपलब्ध कराए गए थे। इससे फर्जी बिलिंग, अनावश्यक जांच और गलत भुगतान की संभावनाओं को कम किया जा सकेगा।

सरकार प्रतिस्पर्धी टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से बीमा कंपनी का चयन करेगी। चयनित कंपनी योजना का संचालन करने के साथ अस्पतालों के क्लेम का तय मानकों के अनुसार निस्तारण करेगी।

स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने कहा कि हिमकेयर की जगह नई इंश्योरेंस आधारित स्वास्थ्य योजना लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होगी और इससे पात्र मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here