Home Accident चौपाल में अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार! हा*दसे के बाद...

चौपाल में अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार! हा*दसे के बाद इलाके में पसरा मातम, जानें पूरी खबर

15
0
शिमला जिले के चौपाल में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कलूण-सलाणा-झीना सड़क पर पलाईश के पास करीब 11:45 बजे टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में केवल युवक सुमित किमटा सवार था। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

चौपाल क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कलूण-सलाणा-झीना सड़क पर पलाईश नामक स्थान के पास हुआ। यहां एक टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

हादसा रविवार पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे हुआ। दुर्घटना के समय वाहन में केवल एक युवक सवार था। मृतक की पहचान सुमित किमटा पुत्र नरेंद्र किमटा, निवासी गांव कलूण, डाकघर चम्बी, तहसील चौपाल, जिला शिमला के रूप में हुई है।

फिलहाल कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन किन परिस्थितियों में सड़क से नीचे खाई में गिरा। पुलिस ने मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। प्रशासन की ओर से हादसे से संबंधित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here