Home Himachal News हिमाचल में दिवाली पर 675 अधिकारियों की खुली किस्मत! मुख्यमंत्री सुक्खू ने...

हिमाचल में दिवाली पर 675 अधिकारियों की खुली किस्मत! मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी पदोन्नति को मंजूरी, जानिए किसे मिला कौन सा पद

44
0

शिमला। दिवाली के मौके पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग के कुल 675 अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस फैसले से विभाग में खुशी की लहर है।

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब 52 हेडमास्टरों को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत किया जाएगा, जबकि 623 टीजीटी और लेक्चरर्स को हेडमास्टर बनाया जाएगा। इस तरह कुल 675 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

52 हेडमास्टर बनेंगे प्रिंसिपल, 623 को मिलेगा नया पद

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग से पदोन्नति से संबंधित फाइल तत्काल मंगवाई थी। विभाग की ओर से फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने बिना देरी किए पदोन्नति को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पदोन्नति का लाभ जल्द से जल्द दिया जाए और सभी पदोन्नत अधिकारी अपने नए पदों पर कार्यभार संभालें।

स्कूलों में खाली पद भरने से व्यवस्था होगी मजबूत

मुख्यमंत्री का मानना है कि स्कूलों में प्रिंसिपल और हेडमास्टर जैसे महत्वपूर्ण पद खाली रहने से प्रशासनिक व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। स्कूलों में मुखिया की उपलब्धता होने से शिक्षकों के बीच जिम्मेदारियों का बेहतर बंटवारा होगा और संस्थानों का रोजमर्रा का कामकाज भी सुचारू रूप से चल सकेगा।

सरकार के इस फैसले को प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। दिवाली के अवसर पर मिली इस सौगात से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 675 अधिकारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here