Home Accident शिमला जिले की चिड़गांव तहसील के अंतर्गत खाबल के पास खाई में...

शिमला जिले की चिड़गांव तहसील के अंतर्गत खाबल के पास खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, दो लोगों की माैत, एक घायल 

294
0
शिमला जिले की चिड़गांव तहसील के अंतर्गत खाबल के समीप एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की चिड़गांव तहसील के अंतर्गत खाबल के समीप एक नई बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  एक घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान विशाल संख्यान(42) पुत्र भगत राम, गांव खाबल और राजवंत(36) पुत्र सार सिंह, गांव देनवाड़ी के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात करीब 10:45 पर खाबल सड़क हुआ। हादसे में कामराज पुत्र सुरेंद्र सिंह, गांव सौंदरी घायल हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here