Home Himachal Weather हिमाचल में अगले सात दिन तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान, जानें...

हिमाचल में अगले सात दिन तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान, जानें प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान

282
0
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 अक्तूबर तक माैसम साफ बना रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 अक्तूबर तक माैसम साफ बना रहेगा। अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। 

प्रदेश में मौसम खुलने से न्यूनतम तापमान में भी सुधार आया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4, सुंदरनगर 15.5, भुंतर 11.6, कल्पा 5.5, धर्मशाला 11.4, ऊना 13.8, नाहन 16.3, केलांग 1.3, पालमपुर 11.0, सोलन 14.0, मनाली 7.9, कांगड़ा 14.7, मंडी 16.9, बिलासपुर 17.9, हमीरपुर 15.7, कुफरी 11.3, कुकुमसेरी 1.7, नारकंडा 9.2, भरमाैर 10.1, रिकांगपिओ 8.9, सेऊबाग 9.7, बरठीं 17.3, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 12.1, ताबो 3.7 व बजाैरा में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.2, बिलासपुर में 30.3, कांगड़ा में 28.4, हमीरपुर में 28.2, नाहन में 27.9, सोलन में 27.2, धर्मशाला में 27.0, मंडी में 26.0, शिमला में 22.4 और मनाली में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here