Home Himachal News हिमाचल फिर बना समृद्धि का प्रतीक, प्रति व्यक्ति आय 2.57 लाख रुपए...

हिमाचल फिर बना समृद्धि का प्रतीक, प्रति व्यक्ति आय 2.57 लाख रुपए पहुंची

208
0

मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट में खुलासा; प्रदेश में हर आदमी कमा रहा 2,57,512 रुपए, देश में औसत कमाई 2,34,859 रुपए
यूनाइटेड नेशंज डिवेलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) की ह्यूमन डिवेलपमेंट रिपोर्ट ने आर्थिक मोर्चे पर हिमाचल प्रदेश के रोल और अचीवमेंट पर भी फोकस किया है। छोटा पहाड़ी राज्य हिमाचल लंबे अरसे से प्रति व्यक्ति आय के मोर्चे पर देश भर में उल्लेखनीय स्थान पर है।

हिमाचल की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है। वर्ष 2024-25 में हिमाचल की प्रति व्यक्ति आय 2,57,512 रुपए दर्ज की गई। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 9.6 फीसदी अधिक है, जबकि देश की प्रति व्यक्ति आय 2,34,859 रुपए है। हिमाचल की प्रति व्यक्ति आय का यह उल्लेखनीय आंकड़ा बागवानी, निर्माण यानी कंस्ट्रक्शन, सर्विस सेक्टर जैसे पर्यटन आदि के कारण है। हिमाचल में सोलन जिला प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से टॉप पर है।

इसका कारण उद्योग के साथ-साथ टमाटर और मशरूम उत्पादन भी है। शिमला जिला का स्थान पांचवां है। वहीं कांगड़ा जिला प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से अंतिम पायदान पर है। इसका एक कारण कांगड़ा की आबादी भी है। उल्लेखनीय है कि प्रति व्यक्ति आय के विभिन्न कारक होते हैं। उनमें जनसंख्या घनत्व, उद्योग के स्तर, पर्यटकों की आमद के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंच शामिल है।
मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट-2025 में ये आंकड़े सामने आए हैं। जिलावार प्रति व्यक्ति आय का आंकड़ा वर्ष 2022-23 का है। इन आंकड़ों पर नजर डालें, तो सोलन जिला सबसे आगे है। इसका कारण उद्योग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here