Home Himachal News विधायक हंसराज ने जारी किया वीडियो संदेश, कहा—राजनीति षड्यंत्रों और साजिशों से...

विधायक हंसराज ने जारी किया वीडियो संदेश, कहा—राजनीति षड्यंत्रों और साजिशों से भरा मंच, माफी भी मांगी

322
0
चुराह के विधायक हंसराज ने महिला की ओर से लगाए आरोपों पर सोशल मीडिया में वीडियो बयान जारी कर पूरे प्रकरण पर माफी मांगी।

हिमाचल प्रदेश के चुराह के विधायक हंसराज ने महिला की ओर से लगाए आरोपों पर सोशल मीडिया में वीडियो बयान जारी कर पूरे प्रकरण पर माफी मांगी। कहा कि जनता से इसलिए माफी मांगते हैं कि सोशल मीडिया में जिस तरह की कहानी गढ़ी जा रही है, जन प्रतिनिधि होने के नाते हमारा संबंध सिर्फ चुनाव तक नहीं सीमित नहीं है, हमारी जवाबदेही है और लोगों के प्रति उत्तरदायी है, लोगों की हमसे अपेक्षाएं हैं। कहा कि राजनीति षड्यंत्रों व साजिशों से भरा एक मंच है। इसमें जब-जब एक आम आदमी ऊपर की ओर बढ़ता है तो षड्यंत्र व साजिशें नजर आने शुरू हो जाते हैं।

हंसराज ने कहा कि उन्होंने किसी महिला के साथ गलत व्यवहार नहीं किया है। यह एक षड्यंत्र के तहत इस तरह की कहानी गढ़ी गई है। कहा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व नागरिक होने के नाते बद्दी व अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रहे चुराह, चंबा के लोगों से माफी मांगते हैं, यदि उनके बयान से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। कहा कि उन्होंने सभी को नहीं कहा था, सिर्फ व्यक्ति विशेष के संबंध में बयान दिया था, जिसने चुराह, चंबा के चरित्र पर लांछन लगाने की कोशिश कही। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here